चीन की एक अदालत ने शुक्रवार को चीनी-कनाडाई पॉप स्टार क्रिस वू को रेप का दोषी पाए जाने पर 13 साल जेल की सज़ा सुनाई। 19-वर्षीय छात्रा ने पिछले साल आरोप लगाते हुए कहा था कि जब वह 17 साल की थी तब क्रिस ने उसका रेप किया था। सज़ा काटने के बाद क्रिस को निर्वासित कर दिया जाएगा।