inshorts

पॉर्न वीडियोज़ केस में ज़मानत मिलने पर 2 महीने बाद जेल से रिहा हुए कुंद्रा

बिज़नेसमैन राज कुंद्रा को पॉर्न वीडियोज़ मामले में ज़मानत मिलने के बाद मंगलवार को मुंबई की आर्थर रोड जेल से रिहा कर दिया गया। रिहा हुए कुंद्रा का वीडियो सामने आया है। जुलाई में गिरफ्तार किए जाने के बाद कुंद्रा करीब 2 महीने से जेल में बंद थे और सोमवार को ₹50,000 के मुचलके पर उन्हें ज़मानत दी गई थी।