inshorts

पॉर्नोग्राफी मामले में राज कुंद्रा के 2 सहयोगियों के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी

मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने पॉर्नोग्राफी मामले में आरोपी बिजनेसमैन राज कुंद्रा के फरार चल रहे 2 सहयोगियों यश ठाकुर और प्रदीप बख्शी के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया है। गौरतलब है कि मामले में ज़मानत मिलने के बाद राज कुंद्रा मंगलवार को मुंबई की आर्थर रोड जेल से करीब 2 महीने बाद रिहा हो गए।