ऐक्टर विन डीज़ल ने दिवंगत अभिनेता पॉल वॉकर की 22-वर्षीय बेटी मेडो की शादी में दूल्हे के हाथ में उनका हाथ सौंपा।
डोमिनिकन रिपब्लिक में ऐक्टर लुई थॉर्नटन-ऐलन से शादी करने वालीं मेडो ने इंस्टाग्राम पर शादी की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं और एक वीडियो भी शेयर किया है। इन दोनों ने इस साल अगस्त में सगाई की थी।