फिल्ममेकर मणिरत्नम ने अपनी आगामी फिल्म 'पोन्नियिन सेलवन' को अपना ड्रीम प्रोजेक्ट बताया है। मुंबई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा, "स्कूल में...मैंने किताब (पोन्नियिन सेलवन के बारे में) पढ़ी थी...तब से ही...इस पर फिल्म बनाना मेरा सपना था।" बकौल मणिरत्नम, कई लोगों ने पहले भी इस विषय पर फिल्म बनाने की पहल की लेकिन शुरुआत नहीं हो पाई।