मोगा (पंजाब) सिटी पुलिस स्टेशन के एसएचओ दविंदर सिंह ने बताया है कि 'संदिग्ध गतिविधियों' के कारण बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद की गाड़ी ज़ब्त की गई है। बकौल पुलिस, "हमें शिकायत मिली थी एक एसयूवी लांदेके गांव के पोलिंग बूथ के पास चक्कर लगा रही है।" मोगा के पीआरओ के अनुसार, सूद को घर वापस भेज दिया गया है।