गोवा पुलिस ने टिकटॉक स्टार और बीजेपी नेता सोनाली फोगाट की मौत के मामले में उनके दो सहयोगियों सुधीर सांगवान और सुखविंदर वासी को गिरफ्तार किया है। इससे पहले पोस्टमॉर्टम में फोगाट के शरीर पर चोट के कई निशान मिले थे। वहीं, फोगाट के परिवार ने सुधीर और सुखविंदर पर फोगाट का बलात्कार और हत्या करने का आरोप लगाया था।