गोविंदा ने खुद के नाम पर शेयर किए जा रहे अवॉर्ड समारोह से संबंधित पोस्टर को बताया फर्ज़ी
सोशल मीडिया पर एक पोस्टर वायरल हो रहा है जिसमें ई लाइट प्रोडक्शन द्वारा आयोजित अवॉर्ड समारोह में 20 दिसंबर को लखनऊ में अभिनेता गोविंदा से मिलवाने का दावा किया गया है। पोस्टर में टिकट बुकिंग के नंबर्स के साथ लिखा है, "गोविंदा जी से मिलिए और खाना खाइए।" अभिनेता ने यह पोस्टर शेयर कर इसे फर्ज़ी बताया है।