केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में टीवी ऐक्ट्रेस करिश्मा तन्ना की शादी की तस्वीर शेयर करते हुए उन्हें बधाई दी है। उन्होंने लिखा, "मैं मीलों दूर प्रचार कर रही हूं...लेकिन जानती हूं...एक प्यारे शख्स द्वारा आपको जीवनभर प्यार मिलेगा। मेरा प्यार और आशीर्वाद...बधाई।" गौरतलब है, 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में वह और करिश्मा को-ऐक्टर्स थे।