'प्यार का पंचनामा' की सफलता के बाद न तो पैसे थे और न ही कोई दूसरी फिल्म: कार्तिक

ऐक्टर कार्तिक आर्यन ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में बताया है कि फिल्म 'प्यार का पंचनामा' की सफलता के बाद वह आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे। उन्होंने कहा, "उस समय मैं जीवन के बहुत खराब दौर से गुज़र रहा था...फिल्म हिट होने के बाद भी मेरे पास कोई अन्य फिल्म नहीं थी और न ही पैसे थे।"