तेलंगाना के मंत्री के.टी.आर. ने ऐक्टर प्रकाश राज द्वारा गोद लिए गए महबूब नगर ज़िले के कोंडा रेड्डीपल्ली केशमपेट गांव के सौंदर्यीकरण की तस्वीरें रिट्वीट की हैं। उन्होंने लिखा, "स्थानीय विधायक के साथ मिलकर (गांव की) शानदार प्रगति हुई है।" ऐक्टर ने केटीआर का जवाब देते हुए लिखा, "यह सब आपकी मदद से हुआ है, प्रेरित करते रहें।"