अभिनेता प्रकाश राज ने मूवी आर्टिस्ट्स असोसिएशन (एमएए) के अध्यक्ष के चुनाव में हार के बाद सोमवार को असोसिएशन से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने कहा, "चुनाव क्षेत्रवाद, राष्ट्रवाद और मेरे जन्मस्थान पर आधारित था...लेकिन एक कलाकार के रूप में मेरा स्वाभिमान है...इसलिए मैं अपनी एमएए सदस्यता से इस्तीफा दे रहा हूं।" हालांकि उन्होंने कहा कि वह फिल्में करना जारी रखेंगे।