प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान 'सपा का जो चुनाव चिह्न साइकल है...उस पर बम रखकर अहमदाबाद सीरियल धमाके किए गए थे' पर कांग्रेस प्रवक्ता रागिनी नायक ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "प्रज्ञा ठाकुर (बीजेपी सांसद) की मोटर-‘साइकल’ भी...याद कर लेते।" बकौल रागिनी, "हैरान हूं...प्रधानमंत्री ऐसी बातें कैसे कर सकते हैं...साइकल चलाने वाले करोड़ों...भारतीयों को ‘आतंकवाद’ से जोड़ रहे हैं।"