प्रज्वल ने मेरे साथ बंदूक के बल पर रेप किया व वीडियो बनाया: जेडीएस की महिला कार्यकर्ता

जेडीएस की एक महिला कार्यकर्ता ने हासन (कर्नाटक) से पार्टी के सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर बंदूक के बल पर उसके साथ रेप करने और मोबाइल से वीडियो बनाने का आरोप लगाया है। महिला ने कहा कि प्रज्वल ने उसे सांसद क्वॉर्टर में ले जाकर वारदात को अंजाम दिया था। प्रज्वल पर कई महिलाओं का यौन शोषण करने का आरोप है।