inshorts

प्रतिद्वंद्वी फॉक्सवैगन की कॉन्फ्रेंस में ‘सरप्राइज़ गेस्ट’ के रूप में शामिल हुए एलन मस्क

टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने हाल ही में प्रतिद्वंद्वी कार निर्माता फॉक्सवैगन की एक कॉन्फ्रेंस में 'सरप्राइज़ गेस्ट' के रूप में शामिल होकर इसके 200 टॉप मैनेजर्स को वर्चुअली संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने इलेक्ट्रिक कारों को लेकर फॉक्सवैगन की पहलों, आपूर्ति श्रृंखला और उत्पादन पर बात की। मस्क को फॉक्सवैगन के सीईओ हारबर्ट डीज़ ने आमंत्रित किया था।