पुणे में जन्मे लक्ष्मण नरसिम्हन को स्टारबक्स द्वारा नया सीईओ नियुक्त करने के बाद उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने ट्वीट किया है, "दुनिया की सबसे प्रतिष्ठित कंपनियों में भारतीय मूल के सीईओ की नियुक्तियां...अब ट्रेंड बन गई हैं।" उन्होंने लिखा, "अंतर्राष्ट्रीय बोर्डरूम उन पर (भारतीयों) दांव लगाना नेतृत्व के लिहाज़ से...'सुरक्षित' मानते हैं।" नरसिम्हन 1 अक्टूबर को सिएटल हेडक्वॉर्टर जॉइन करेंगे।