प्रदर्शनकारी किसानों से वार्ता करे सरकार, नए कृषि कानूनों को करे रद्द: पंजाब के सीएम
पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने केंद्र सरकार से तीनों नए कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग की है। उन्होंने केंद्र सरकार से आग्रह किया है कि वह प्रदर्शनकारी किसानों से वार्ता कर आंदोलन को खत्म करने का रास्ता निकाले। उन्होंने कहा, "समझ से परे है कि सरकार को किसानों की तकलीफ क्यों नहीं महसूस हो रही है।"