दिल्ली विधानसभा में आज नई शराब नीति और वायु प्रदूषण पर चर्चा को लेकर बीजेपी विधायकों ने हंगामा किया। इस दौरान नाराज स्पीकर रामनिवास गोयल ने बीजेपी विधायक जितेंद्र महाजन को निलंबित कर दिया, जबकि मोहन सिंह बिष्ट और अनिल वाजपेयी को सदन से बाहर कर दिया। गोयल ने कहा, प्रतिबंध के बावज़ूद बीजेपी ने ही खूब पटाखे फोड़े।