प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 11 अक्टूबर को अंतरिक्ष और उपग्रह कंपनियों के संगठन भारतीय अंतरिक्ष संघ (आईएसपीए) का वर्चुअली शुभारंभ करेंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री अंतरिक्ष उद्योग के प्रतिनिधियों संग बातचीत भी करेंगे। एलऐंडटी-एनएक्सटी के वरिष्ठ कार्यकारी उपाध्यक्ष (रक्षा) जयंत पाटिल को आईएसपीए का पहला अध्यक्ष जबकि भारती एयरटेल के मुख्य नियामक अधिकारी राहुल वत्स को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।