inshorts

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उप-राष्ट्रपति चुनाव में किया मतदान, तस्वीर शेयर की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को संसद में उप-राष्ट्रपति चुनाव में मतदान किया जिसकी तस्वीर उन्होंने ट्विटर पर शेयर की है। वहीं, पूर्व प्रधानमंत्री व कांग्रेस सांसद डॉ. मनमोहन सिंह ने भी व्हीलचेयर पर पहुंचकर उप-राष्ट्रपति चुनाव में मतदान किया। गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव व अन्य सांसदों ने भी मतदान किया।