inshorts

प्रधानमंत्री ने पंजाब के नए सीएम को दी बधाई, कहा- लोगों की भलाई के लिए काम करते रहेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कांग्रेस नेता चरणजीत सिंह चन्नी को पंजाब के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर बधाई दी। पीएम ने ट्वीट किया, "पंजाब के लोगों की भलाई के लिए राज्य सरकार के साथ मिलकर काम करते रहेंगे।" गौरतलब है, कैप्टन अमरिंदर सिंह के इस्तीफे के बाद चन्नी पंजाब के 16वें मुख्यमंत्री बने हैं।