बिहार के उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा है कि अगर विपक्ष नीतीश कुमार के नाम पर विचार करता है तो वह 2024 में प्रधानमंत्री पद के लिए मज़बूत उम्मीदवार हो सकते हैं। उन्होंने कहा, "बिहार में महागठबंधन सरकार विपक्षी एकता के लिए अच्छा संकेत है, यह दिखाता है कि अधिकतर दल देश के समक्ष खड़ी बड़ी चुनौती को पहचानते हैं।"