प्रधानमंत्री पद के लिए राहुल गांधी मेरी पहली पसंद हैं: कांग्रेस नेता खरगे
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने 'एनडीटीवी' को दिए इंटरव्यू में कहा है कि इस आम चुनाव में 'INDI' गठबंधन सरकार बनाता है तो देश के प्रधानमंत्री पद के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी उनकी पहली पसंद हैं। बकौल खरगे, उन्होंने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के चुनाव लड़ने पर ज़ोर दिया था लेकिन उन्होंने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया।