बिहार में लोकसभा चुनाव के बीच राजद को बड़ा झटका लगा है, लालू यादव के खास साथी प्रभुनाथ सिंह के बेटे रणधीर सिंह ने राजद से इस्तीफा दे दिया है। कहा जा रहा है कि रणधीर कुमार सिंह, महाराजगंज से लोकसभा का टिकट मांग रहे थे, लेकिन उन्हें टिकट नहीं मिला, यह सीट कांग्रेस के खाते में चली गई है।