प्रमोद सावंत ने लगातार दूसरी बार ली गोवा के मुख्यमंत्री पद की शपथ

प्रमोद सावंत ने सोमवार को लगातार दूसरी बार गोवा के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। वहीं, बीजेपी नेता विश्वजीत राणे, मौविन गोडिन्हो, रवि नायक, नीलेश कबराल, सुभाष शिरोडकर, रोहन कौन्टे, गोविंद गौड़े और अतानासियो मोनसेराट ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और बीजेपी अध्यक्ष जे.पी. नड्डा शामिल हुए।