प्रवासी श्रमिकों की सुरक्षा के लिए विधेयक लाए सरकार: कुवैत में आग हादसे को लेकर थरूर
कांग्रेस नेता शशि थरूर ने कुवैत में एक इमारत में भीषण आग लगने से कई भारतीयों समेत 41 लोगों की हुई मौत पर दुख जताया है। थरूर ने कहा, "मैं सरकार से आग्रह करता हूं कि वह बिना किसी देरी के संसद में एक गंभीर विधेयक लेकर आए जो प्रवासी श्रमिकों की सुरक्षा को बढ़ाएगा चाहे वे कहीं भी जाएं।"