चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर बुधवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिले जिसके बाद कुमार ने पत्रकारों से कहा, "वह मिले हैं...उनसे ही बात कर लीजिए।" साथ आने के सवाल पर उन्होंने कहा, "ऐसी कोई बात नहीं हुई।" इस बीच किशोर ने ट्वीट किया, "तेरी सहायता से जय तो मैं अनायास पा जाऊंगा...आनेवाली मानवता को लेकिन क्या मुख दिखलाऊंगा?"