'प्राइवेट पार्ट्स' दिखने वाली फोटो मॉर्फ्ड है, वह न्यूड शूट का हिस्सा नहीं: पुलिस से रणवीर

रणवीर सिंह ने मुंबई पुलिस को बताया है कि जिन तस्वीरों के आधार पर उनके खिलाफ अश्लीलता के आरोप में एफआईआर दर्ज हुई है उनमें से एक तस्वीर को मॉर्फ किया गया है। एक अधिकारी ने कहा कि रणवीर ने अपने बयान में दावा किया कि 'प्राइवेट पार्ट्स' दिखने वाली तस्वीर 'पेपर' मैगज़ीन के न्यूड फोटोशूट का हिस्सा नहीं थी।