प्रार्थना की शक्ति: सीएसके की जीत पर ज़ीवा के प्रार्थना करने वाली फोटो शेयर कर गिरिराज

चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के चौथी बार आईपीएल खिताब जीतने पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने सीएसके को बधाई दी है। गिरिराज ने एम.एस. धोनी की बेटी ज़ीवा के प्रार्थना करने वाली वायरल तस्वीर शेयर की और लिखा, "प्रार्थना की शक्ति।" गौरतलब है, सीएसके ने शुक्रवार को कोलकाता नाइट राइडर्स को 27 रनों से हराकर आईपीएल 2021 का फाइनल जीता।