एक सोशल मीडिया यूज़र ने अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की मिस इंडिया बनने से पहले की तस्वीरें शेयर की हैं। तस्वीरों की एक क्लिप शेयर कर यूज़र ने लिखा, "मेरी मां...प्रियंका को 1990 के दशक में जानती थीं जब वह बरेली (उत्तर प्रदेश) में रहती थीं।" क्लिप की तस्वीरों में प्रियंका और यूज़र की मां साथ नज़र आ रही हैं।