भारतीय-अमेरिकी ऐक्टर काल पेन ने हाल ही में न्यूयॉर्क (अमेरिका) स्थित अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के रेस्टोरेंट 'सोना' में खाना खाया। उन्होंने खाने की तस्वीर इंस्टाग्राम स्टोरीज़ पर शेयर कर लिखा, "आखिरकार न्यूयॉर्क के सोना आ ही गया। बहुत स्वादिष्ट (खाना है)। बहुत बढ़िया।" प्रियंका ने इस साल मार्च में बताया था कि वह इस रेस्टोरेंट की सह-मालकिन हैं।