प्रियंका को नाज़ है कि मैंने 'बिग बॉस 17' में परिवार के नाम पर गेम नहीं खेला: मन्नारा चोपड़ा
'बिग बॉस 17' की सेकेंड रनर-अप मन्नारा चोपड़ा ने बताया है कि 'बिग बॉस' से बाहर आने के बाद उन्होंने अपनी कज़न व अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और जीजा निक जोनस से 2-घंटे तक फोन पर बात की थी। उन्होंने बताया, "प्रियंका ने कहा 'मुझे तुम पर नाज़ है...तुमने परिवार के नाम पर गेम नहीं खेला'...उन्होंने पूछा कि क्या गिफ्ट चाहिए।"