प्रियंका गांधी ने अलवर रेप पीड़िता के परिवार से फोन पर की बात, पूरी मदद का दिया भरोसा

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने अलवर (राजस्थान) रेप पीड़िता के परिवार से फोन पर बात कर उनका हाल-चाल जाना और उन्हें पूरी मदद का भरोसा दिलाया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रियंका ने कहा कि अलवर की घटना निंदनीय है और राज्य सरकार से बात कर दोषियों को सख्त-से-सख्त सज़ा दिलाने और पीड़ित परिवार को न्याय दिलवाने में साथ दूंगी।