inshorts

प्रियंका गांधी भी तो 'भइया' हैं: चन्नी के 'यूपी-बिहार के भइया' टिप्पणी पर केजरीवाल

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की 'यूपी-बिहार के भइया' टिप्पणी को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि यह बहुत शर्मनाक है। प्रेस वार्ता में उनके साथ बैठे पंजाब में 'आप' के सीएम उम्मीदवार भगवंत मान ने कहा कि प्रियंका गांधी भी यूपी से हैं जिस पर केजरीवाल ने कहा कि प्रियंका गांधी भी 'भइया' हुईं।