न्यूयॉर्क में सोमवार को मेट गाला 2023 में ऐक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और उनके पति व गायक निक जोनस ने शिरकत की जिसकी तस्वीरें सामने आई हैं। उन्होंने इटैलियन फैशन ब्रैंड 'वेलेंटीनो' के ब्लैक ऐंड वाइट कपड़े पहने। प्रियंका पहली बार 2017 में मेट गाला में निक के साथ पहुंची थीं और तब उन्होंने लंबे ट्रेल वाला ट्रेंच कोट पहना था।