प्रियंका चोपड़ा ने यूक्रेन के लिए मांगा चंदा, कहा- हालात भयावह
प्रियंका चोपड़ा ने रूस-यूक्रेन युद्ध पर एक मीडिया कवरेज का वीडियो शेयर किया है। उन्होंने लिखा, "स्थिति...भयानक है। अपनी और अपने प्रियजनों की ज़िंदगी को लेकर डर में जी रहे निर्दोष लोग, कल...की अनिश्चितता को समझते हुए।" यूनिसेफ की गुडविल ऐम्बैसडर प्रियंका ने यूक्रेन के बच्चों की मदद के लिए यूनिसेफ में डोनेट करने का लिंक भी शेयर किया।