प्रियंका चोपड़ा से न्यूयॉर्क में मिलीं हरनाज़ संधू, शेयर की तस्वीर

मिस यूनिवर्स 2021 हरनाज़ संधू ने न्यूयॉर्क में ग्लोबल सिटिज़न फेस्टिवल के दौरान मिस वर्ल्ड (2000) व अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा से मुलाकात की है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर प्रियंका के साथ एक तस्वीर शेयर कर लिखा, "मैं हम दोनों की मुलाकात का इससे बेहतर तरीका नहीं सोच सकती थी।" उनके पोस्ट पर एक यूज़र ने लिखा, "आप दोनों बहनें लगती हैं।"