प्रियंका चोपड़ा की जेठानी सोफी ने इंस्टाग्राम से डिलीट किया बेटी का वीडियो, कहा 'गलती की'
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की जेठानी और अमेरिकी ऐक्ट्रेस सोफी टर्नर ने पहले इंस्टाग्राम स्टोरीज़ पर अपनी 2 वर्षीय बेटी का वीडियो शेयर किया और बाद में डिलीट कर दिया। सोफी ने इंस्टाग्राम स्टोरीज़ पर लिखा, "मैंने वीडियो शेयर कर गलती की...अगर किसी ने यह वीडियो किसी अन्य प्लैटफॉर्म पर पोस्ट किया हो तो कृपया उसे डिलीट कर दीजिए।"