प्रियंका चोपड़ा ने अपनी इंस्टाग्राम प्रोफाइल से हटाया 'जोनस'
ऐक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अपनी इंस्टाग्राम प्रोफाइल से 'जोनस' हटा लिया है। 2018 में निक जोनस से शादी करने के बाद ऐक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया हैंडल्स पर अपना नाम 'प्रियंका चोपड़ा जोनस' किया था। इस महीने की शुरुआत में प्रियंका-निक ने अपने घर पर दिवाली पार्टी आयोजित की थी और दोनों ने साथ में दिवाली पूजा भी की थी।