प्रियंका चोपड़ा ने जोनस ब्रदर्स कॉन्सर्ट में कैंसर पीड़ित महिला को दी अपनी वीआईपी सीट
जोनस ब्रदर्स कॉन्सर्ट (अमेरिका) के दौरान प्रियंका चोपड़ा ने एक कैंसर पीड़ित महिला को असहज देखकर उन्हें और उनकी बेटी को वीआईपी सेक्शन की अपनी सीट दे दी। फैन ने ट्वीट किया, "मां का कीमो हुआ था, मेरी मां को बार-बार उठते देखकर उन्होंने अपनी सीट हमें दे दी...कॉन्सर्ट के अंत में प्रियंका ने मेरी मां को गले भी लगाया।"