प्रियंका ने एक बार अभिषेक के फोन से रानी मुखर्जी को भेज दिया था 'आई मिस यू' का मेसेज
दिग्गज अभिनेत्री सिमी ग्रेवाल ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर ऐक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा का एक पुराना वीडियो शेयर किया है जिसमें प्रियंका ने बताया है कि उन्होंने एक बार ऐक्टर अभिषेक बच्चन का फोन छिपा दिया था। वीडियो में उन्होंने सिमी को बताया कि अभिषेक के फोन से उन्होंने ऐक्ट्रेस रानी मुखर्जी को 'आई मिस यू' का मेसेज भेजा था।