प्रियंका ने नानी की जयंती पर शेयर की बचपन की फोटो, कहा- वह परवरिश का अहम हिस्सा थीं

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर अपनी नानी की जयंती पर उनके साथ अपनी बचपन की तस्वीरें शेयर कीं हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा, "जब मेरे मां और पापा पढ़ाई और मेडिकल करियर में...संतुलन बिठा रहे थे तब उन्होंने (नानी) मुझे बड़ा किया। वह...मेरी परवरिश का एक बेहद अहम हिस्सा थीं।" फोटो में प्रियंका की मां भी दिख रही हैं।