प्रेग्नेंट ऐक्ट्रेस ब्लेक ने की घर के बाहर खड़े पैपराज़ी की आलोचना, उनके लिए शेयर की तस्वीरें

हॉलीवुड अभिनेत्री ब्लेक लाइवली ने अपने घर के बाहर इंतज़ार करते फोटोग्राफर्स की आलोचना की है और इंस्टाग्राम पर उनके लिए अपनी प्रेग्नेंसी की तस्वीरें शेयर की हैं। चौथी बार मां बनने जा रहीं ऐक्ट्रेस ने लिखा, "मेरी प्रेग्नेंसी की तस्वीरें...ताकि घर के बाहर इंतज़ार कर रहे...11 लोग मुझे अकेला छोड़ दें...मुझे और मेरे बच्चों को...आपसे डर लग रहा है।"