inshorts

प्रेग्नेंसी की बात आनंद को ज़ूम कॉल पर बताई थी क्योंकि वह कोविड-19 से संक्रमित थे: सोनम

हाल ही में मां बनीं ऐक्ट्रेस सोनम कपूर ने 'वोग' को दिए इंटरव्यू में बताया है कि उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी की खबर पति आनंद आहूजा को ज़ूम कॉल पर दी थी क्योंकि वह कोविड-19 से संक्रमित थे। उन्होंने कहा, "क्रिसमस पर...प्रेग्नेंसी का पता चला...आनंद हमारे लंदन वाले अपार्टमेंट के दूसरे कमरे में थे...उन्हें बताने के बाद...हमने अपने माता-पिता को बताया।"