'प्रोजेक्ट चीता' को मनमोहन सरकार ने दी थी स्वीकृति: नामीबिया से लाए गए चीतों पर कांग्रेस
नामीबिया से 8 चीतों को भारत लाए जाने पर कांग्रेस ने ट्वीट कर दावा किया कि 'प्रोजेक्ट चीता' का प्रस्ताव 2008-2009 में तैयार हुआ था। कांग्रेस ने लिखा, "(तत्कालीन प्रधानमंत्री) मनमोहन सिंह की सरकार ने इसे स्वीकृति दी...2013 में सुप्रीम कोर्ट ने प्रोजेक्ट पर रोक लगाई...2020 में रोक हटी।" चीतों को कूनो नैशनल पार्क (मध्य प्रदेश) ले जाया गया है।