प्लस साइज़ का होने में बुराई नहीं, कमेंट करने वाले ट्रोल्स को ब्लॉक करती हूं: प्रियामणि

अभिनेत्री प्रियामणि ने एक इंटरव्यू में खुश रहने को अधिक ज़रूरी बताते हुए कहा है कि एक प्लस-साइज़ (मोटा) का व्यक्ति होने में कोई बुराई नहीं है। उन्होंने कहा, "ट्रोल्स को लगता है कि उनके पास कुछ भी कहने का अधिकार है। कई बार कुछ कमेंट्स को मैं झेल नहीं पाती...उन ट्रोल्स को तुरंत ही ब्लॉक कर देती हूं।"