प्लेबॉय मैगज़ीन की रूसी मॉडल एना स्पूतक ने अपने कुत्ते के फर को फोटोशूट के लिए रंगवा दिया जिसके बाद उनकी आलोचना हो रही है। बकौल एना, उन्होंने फर पेंट करने के लिए €6,000 (₹5 लाख) से अधिक खर्च किए, सब कुछ ज़िम्मेदारी से किया गया और 'उसकी त्वचा को नुकसान नहीं पहुंचा'। उन्होंने कुत्ते की तस्वीर शेयर की थी।