अंतरिक्ष में खेती की ओर बढ़े इंसानी कदम, नई रिसर्च से फंगस उगाएगा मंगल पर अनाज
अमेरिकी और ब्राज़ीलियाई वैज्ञानिकों की नई स्टडी के अनुसार, आर्बुस्कुलर माइकोराइजल फंगस (AMF) और ट्राइकोडर्मा जैसी फंगल प्रजातियां मंगल और चंद्रमा की बंजर रेगोलिथ मिट्टी को उपजाऊ बनाकर अंतरिक्ष में खेती संभव कर सकती हैं। यह शोध 'फ्रंटियर्स इन ऐस्ट्रोनॉमी ऐंड स्पेस साइंसेज़' में प्रकाशित हुआ है। वैज्ञानिकों के मुताबिक, इसके इस्तेमाल से पहले अभी कई प्रयोगों की आवश्यकता है।