पवन सिंह के घर पहुंचकर फूट-फूटकर रोने लगीं उनकी पत्नी, कहा-ज़हर खाकर मरूंगी
भोजपुरी सिनेमा स्टार पवन सिंह से अलग रह रहीं पत्नी ज्योति सिंह रविवार को उनके लखनऊ स्थित घर पहुंचीं तो पुलिस ने उन्हें अंदर जाने से रोक दिया। ज्योति ने रोते हुए अपना वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया, "पति ने मेरे खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है...इंसाफ नहीं करोगे तो इसी घर में ज़हर खाकर मरूंगी...इस घर से मेरा शव जाएगा।"