फिटनेस ट्रेनर ताकाई राशिद ने 3 महीने में 20 किलो वज़न कम करने का आसान तरीका बताया है। उन्होंने कहा कि चीनी को पूरी तरह ना कहें, हेवी कार्ब्स वाले फूड (ब्रेड-पेस्ट्री) और देर रात हल्के स्नैक्स से परहेज़ करें। रोज़ाना कम से कम 10,000 स्टेप्स चलें और 7-8 घंटे की नींद लें। साथ ही क्रेविंग्स को ना कहना सीखें।